एक सोच - अर्चना की कलम से
अर्चना लकड़ा जो कि स्वयं एमबीबीएस की छात्रा हैं उन्होंने यह कहानी साझा की है। उनका मानना है कि हमारे छोटे-छोटे कदमों से ही भविष्य की नींव रखी जाती है। हमारा सोचा-समझा गया हर विवेकपूर्ण कदम हमें एक सुंदर भविष्य की ओर ले जाता है तो वहीं, बिना सोचा-समझा गया एक भी गलत कदम हमें उस सुंदर भविष्य से दूर कर सकता है। इसीलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले, दो पल लीजिए और उस कदम से होने वाले प्रभावों के बारे में सोचिए। डॉक्टर ऋत्विक - जिन्होंने अभी-अभी अपनी इंटर्नशिप पूरी की थी - अपना दो साल का रूरल सर्विस बॉन्ड पूरा करने रुतझर गांव के अस्पताल में आये थे। कोरोना महामारी अब गांवों में भी फैल रही थी। रोज़ाना उनकी ड्यूटी लगती थी, क्योंकि ये महामारी जाने का नाम ही नहीं ले रही थी। अस्पताल में बिस्तरों की कमीं हो गयी थी, सारी व्यवस्थाएँ लाचार हो रही थीं, पर इन हालातों में भी मरीजों का इलाज करना था। स्थिति तब और ज्यादा खराब हो जाती थी जब लोग आखिरी वक्त पर मरीज लेकर आते थे। खैर! आज का दिन भी अस्पताल में ही बीता और अब अपने रूम जाने का वक्त हो चुका था। ऋत्विक काफी थक गये थे और उन्हें जोरों की भूख लगी थी। उन्ह...