सुदूर - अध्याय तीन : सच या झूठ
अध्याय एक : होश और अध्याय दो : मिरबर्ग में आपने एक अनजान शख्स के बारे में पढ़ा जो अपना नाम आदि बता रहा है। उसे अपने दिमाग में धमाकों की आवाज आ रही है, सपने आ रहे हैं, पर अभी भी वो अपने बारे में बहुत कम जानता है। डॉ मैक्सिम जो उसे होश में लेकर आये हैं वो भी उसके अस्तित्व से अंजान हैं। अपने अस्तित्व की खोज में आगे बढ़ते हुए आदि अपने मन में आने वाले सारे सवाल पूछता जा रहा है। और अब आगे.... "ऐसा नहीं हो सकता। डॉक्टर याद कीजिये आपने इस जगह को मिरबर्ग, रशिया बताया था!" "हाँ मैंने बताया था और यह सच भी है लेकिन यह रशिया धरती का एक देश रशिया नहीं है बल्कि हमारे इस नए घर Enceladus (एंसेलाडस) का एक सेक्टर है।" आदि के दिमाग में सवालों का एक जखीरा उमड़ पड़ा जिनके जवाब वो तुरंत जानना चाह रहा था। "एंसेलाडस मतलब शनि ग्रह का उपग्रह एंसेलाडस?" आदि ने आश्चर्य भरी नजरों से डॉ मैक्सिम को देखते हुए पूछा। "हाँ, वही एंसेलाडस। तुम्हें याद नहीं होगा पर धरती पर इंसानों और मशीनों के बीच एक भयंकर युद्ध हुआ था। उस युद्ध में धरती का बुरा हाल हो गया। इंसानों और मशीनों के बीच हुए समझ...