ऐसा क्यूँ होता है, ऐसा क्यूँ होता है?

क्यूँ सुरज गोल है?
क्यूँ हाइड्रोजन उसके लिये अनमोल है?
क्यूँ धरती उसके चक्कर काटती है?
क्यूँ चाँदनी रात उसको छुपाकर भी उसके होने का एहसास कराती है?
ऐसा क्यूँ होता है, ऐसा क्यूँ होता है?

लाखो राज़ छुपे हैं सुरज में
रोशनी और आग छुपे हैं सुरज में
दिशाओं का ज्ञान छुपा सुरज में
सारे धातु भी बने हैं सुरज में
फिर धातु का क्यूँ मोल होता है?
क्यूँ लोहा बेमोल तो सोना अनमोल होता है?
ऐसा क्यूँ होता है, ऐसा क्यूँ होता है?

क्यूँ चाँद लगाता है धरती के चक्कर?
क्यूँ धरती लगाती है सुरज के चक्कर?
क्यूँ सुरज लगाता है आकाशगंगा के चक्कर?
आखिर इस चक्कर का क्या है चक्कर?
क्या सिर्फ गुरुत्वाकर्षण बल है इसका उत्तर?
जब ब्रह्मांड में इतना कुछ घटता है
क्यूँ कोई प्रश्न नहीं करता है?
ऐसा क्यूँ होता है, ऐसा क्यूँ होता है?

Comments

  1. Beta science student ho na.....😂

    ReplyDelete
    Replies
    1. Badhiya bhai... Science pe likh rha hai, awareness bdha rha hai...
      Keep it up.

      Science pe likhne vale kam hain...

      Delete
    2. Thank you 🙏🏻😇

      Delete

Post a Comment

It would be great if you will share your honest feedback.

Popular posts from this blog

CBS Raipur Question Papers

एक सोच - अर्चना की कलम से

कहानी उस औरत की